पीएम मोदी ने बदले की भावना से नहीं किया काम, राजनेता के जैसे बर्ताव करते रहे: आजाद

Spread the love

जम्मू, एजेंसी। पूर्व राज्यसभा सांसद एवं डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के संस्थापक ने गुलाम नबी आजाद ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कभी उनके साथ बदले की भावना से काम नहीं किया। संसद में नेता विपक्ष रहने के दौरान वह भाजपा के विरोध में कई मुद्दों पर मुखर रहे, लेकिन पीएम मोदी ने फिर भी उनके साथ राजनेता के जैसे ही व्यवहार किया।
गुलाम नबी आजाद ने कहा, ‘ मैंने उनके साथ जो किया उसके लिए मुझे मोदी को श्रेय देना चाहिए। वह बहुत उदार हैं। नेता विपक्ष के रूप में मैंने उन्हें किसी भी मुद्दे पर नहीं बख्शा चाहें वह धारा 370 हो या सीएए या हिजाब का मामला। लेकिन उन्होंने एक राजनेता की तरह व्यवहार किया, उसका बदला नहीं लिया।
साथ ही उन्होंने कहा कि जी23 को भाजपा का प्रवक्ता बताना मुर्खता है। अगर ऐसा था तो उन्हें कांग्रेस ने सांसद क्यों बनाया। उन्हें सांसद, महासचिव और पदाधिकारी क्यों बनाया गया। मैं अकेला हूं जिसने पार्टी बनाई है। बाकी लोग अभी वहीं हैं। यह दुर्भावनापूर्ण, और बचकाना आरोप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *