केयर फर चिल्ड्रन के तहत पीएम मोदी ने किया वर्चुअल संवाद

Spread the love

 

अल्मोड़ा। पीएम केयर फर चिल्ड्रन के तहत चयनित बच्चों के साथ सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संवाद कार्यक्रम हुआ। इस दौरान देशभर में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। अल्मोड़ा डीएम वंदना ने जिले के सात चयनित बच्चों को योजना से जुड़े दस्तावेज और प्रधानमंत्री की ओर से भेजे गए स्नेहपत्र प्रदान किए। इस दौरान साथ ही प्रधानमंत्री ने योजना के तहत कक्षा एक से 12वीं तक के बच्चों की स्कलरशिप को भी डिजिटली बच्चों के खातों में ट्रांसफर किया। कोरोना महामारी में माता-पिता खो चुके बच्चों के लिए पीएम केयर फर चिल्ड्रन फंड से शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वास्थ्य बीमा एवं उच्च शिक्षा के लिए लोन भी उपलब्ध करवाया जाता है। ऐसे बच्चों के संरक्षण का जिम्मा डीएम पर है। डीएम वंदना ने बताया कि जिले में सात बच्चों को पीएम केयर फर चिल्ड्रन फंड के तहत आच्छादित किया गया है। सभी बच्चों को पूरा सहयोग और सारे लाभ दिए जाएंगे। कार्यक्रम में डीडीओ केएन तिवारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव नयन तिवारी और चयनित बच्चे मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *