परीक्षाओं को लेकर पीएम मोदी ने दिए छात्रों को टिप्स

Spread the love

अल्मोड़ा। हुकुम सिंह बोरा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोमेश्वर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अनलाइन संबोधन को सुना। शुक्रवार को नई दिल्ली ताल कटोरा स्टेडियम से परीक्षा कार्यक्रम पर चर्चा की गई। इसमें महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने अनलाइन भाग लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने छात्र छात्राओं को परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने संबंधी कई टिप्स दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य ड़ हेमा प्रसाद और संचालन ड़ सीपी वर्मा ने किया। जबकि छात्रा ज्योति जोशी, हिमानी पांडे, प्रीति बिष्ट, पिंकी खड़ायत, आशा बोरा, आशा रतूड़ी, गीता बोरा, प्रीति कांडपाल आदि छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परीक्षा पर परिचर्चा को ध्यानपूर्वक सुना गया। प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का परीक्षाओं में अनुपालन करने शपथ भी ली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *