पीएम मोदी ने टोक्यो पैरालंपिक एथलीटों से की बातचीत, कहा – भारत के इतिहास रचने की उम्मीद

Spread the love

नई दिल्ली,एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कन्फ्रेंसिंग के जरिए टोक्यो 2020 पैरालंपिक खेलों के लिए पैरा-एथलीट टीम के साथ बातचीत की। बातचीत में मोदी ने भारत में खेल संस्ति को विकसित करने के तरीकों और प्रणाली में सुधार करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय खेलों को बढ़ावा देने के साथ-साथ पारंपरिक खेलों को नई पहचान मिल रही है। स्थानीय प्रतिभाओं को पहचानने के लिए, 360 खेलो इंडिया सेंटर स्थापित किए गए हैं और इन केंद्रों को जल्द ही बढ़ाकर एक हजार कर दिया जाएगा।
मोदी ने जोर देकर कहा कि पहले के समय में एक या दो खेलों को छोड़कर खेलों में करियर की कोई संभावना नहीं होती थी, मगर अब इस असुरक्षा को नष्ट करने की जरूरत है। साथ ही खिलाड़ियों को उपकरण, मैदान और बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराया जा रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दूरदराज इलाकों और गांव में प्रतिभा टुपी और भरी हुई हैं, पैरा एथलीटों दल इसका सबसे अच्छा और जीता जागता उदाहरण है। दूरदराज के इलाकों में कई खिलाड़ी ऐसे है जो देश के लिए मेडल लाने की काबिलियत रखते हैं, हम उन लोगों तक पहुंचने की कोशिश में है।
पीएम मोदी ने टोक्यो 2020 पैरालंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा नया इतिहास रचने की उम्मीद जताई है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत में अब खिलाड़ियों को पदक लाने के लिए दबाव नहीं बनाया जाता बल्कि उनसे अब सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद जताई जाती है। उन्होंने कहा कि पहले दिव्यांग जन को सुविधाएं देना कल्याणकारी समझा जाता था, आज देश इसके लिए अपनी जिम्मेदारी के तहत काम कर रहा है।
9 अलग अलग खेलों में 54 पैरा एथलीट भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए टोक्यो जाएंगे। यह पैरालंपिक खेलों में भारत का अब तक का सबसे बड़ा दल है। 24 अगस्त से 5 सितंबर तक टोक्यो में पैरालंपिक खेलों का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *