महिलाओं के विकास एवं उत्थान के लिए निरंतर प्रयास कर रहे पीएम मोदी: किरन पंत

Spread the love

अल्मोड़। नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सम्मेलन के अंतर्गत हवालबाग मंडल के पंचायतघर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा किरन पंत मौजूद रही। महिला मोर्चा उपाध्यक्ष किरन पंत ने कहा कि मोदी जी द्वारा महिलाओं के विकास एवं उत्थान के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा महिला आरक्षण बिल इसका प्रमुख उदाहरण है। तीन दशकों से ठंडे बस्ते में लंबित पड़े महिला आरक्षण बिल सुखद स्वरूप में भारतीय संसद में पारित हो गया। उन्होंने कहा कि, हमारे देश के प्रधानमंत्री ने मातृशक्ति के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सशक्तिकरण के युग की शुरुआत की है। यह महज एक कानून नहीं है, यह उन अनगिनत महिलाओं का सम्मान है, जिन्होंने हमारे देश को आगे बढ़ाया है और भारत को सुदृढ़ और समृद्घ बनाने में अपना योगदान दिया है। इससे महिलाओं को हर क्षेत्र में अपनी भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा, इसलिए सभी महिलाओं को एक बार फिर मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने में अपनी भूमिका निभानी है। कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लीला बोरा ने इसे भारत के इतिहास और महिलाओं के सम्मान के लिए स्वर्णिम दिवस बताया। कार्यक्रम में अध्यक्ष सरस्वती बिष्ट, महामंत्री रेखा आर्य, नीलम आर्य, मंजू नगरकोटी, कमला देवी, प्रेमा देवी, बसंती देवी, भवानी देवी, मोहिनी देवी, चंद्र देवी, सरूली देवी, आनंदी देवी, रेनू, सरिता, शोभा देवी, नीमा देवी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *