पीएम मोदी की माँ का 100वां जन्म दिवस मनाया

Spread the love

हरिद्वार। क्षत्रिय महासभा ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी aकी माता हीराबेन का 100वां जन्म दिवस मनाया। महासभा के अध्यक्ष ठाकुर यशपाल सिंह राणा ने कहा कि यह हम सब के लिए गर्व की बात है कि दुनिया के विकसित देश आज भारत की कामयाबी को रोमांच भरी नजरों से देख रहे हैं।
महासभा के महासचिव डा. शिवकुमार चौहान ने अपनी ओर से हीराबेन को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपने गरीबी के दिनों में किये गये संघर्ष एवं तप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में चरित्र निर्माण एव संस्कारों का जो बीज रोपित किया था वह आज वट वृक्ष बनकर पूरे देश को शीतल छाया प्रदान करने का प्रयास कर रहा है। शुभकामना देने वालों में योगेन्द्रपाल सिंह, प्रेम सिंह राणा, नरेंद्र सिंह चौहान, लोकेंद्रपाल सिंह, मनवीर तोमर, महेंद्र सिंह नेगी, तनुज शेखावत, विजयपाल सिंह राणा, डा. भारत भूषण, अजय चौहान, सतपाल सिंह, मदनपाल सिंह राणा, राकेश चौहान, संजीव चौहान आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *