डक्टर्स डे पर पीएम मोदी ने कहा: देश में बढ़ाई जा रही एम्स की संख्या, स्वास्थ्य बजट को इस साल किया दोगुना

Spread the love

नई दिल्ली , एजेंसी। पीएम नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को डक्टर्स डे के मौके पर देश के चिकित्सकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में देश के डक्टरों ने लाखों लोगों की जान बचाई। कई डक्टरों ने इलाज के दौरान अपने जीवन की आहुति दे दी। कोरोना के दौरान हमारे डक्टरों ने जिस तरह से देश की सेवा की है, वह अपने आप में एक प्रेरणा है, डक्टरों को ईश्वर का दूसरा रूप कहा जाता है।
पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने स्वास्थ्य सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। जब देश कोविड के खिलाफ एक बड़ी लड़ाई लड़ रहा है, डक्टरों ने लाखों लोगों की जान बचाई है, कई डक्टरों ने अपने अथक प्रयासों में अपना बलिदान भी दिया है, मैं उन सभी आत्माओं को श्रद्घांजलि अर्पित करता हूं।
अपनी सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले साल कोरोना की पहली लहर के दौरान हमने अपने स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए 15,000 करोड़ रुपये आवंटित किए थे, इस साल स्वास्थ्य सेवा के लिए दो लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट आवंटन है। देश में एम्स की संख्या बढ़ाई जा रही है। स्वास्थ्य बजट इस साल दोगुना किया गया है।
पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इतने दशकों में जिस तरह का मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर देश में तैयार हुआ था, उसकी सीमाएं आप भलीभांति जानते हैं, पहले के समय में मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को किस तरह नजरअंदाज किया गया था, उससे भी आप परिचित हैं, हमारी सरकार का फोकस मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर पर है। हम डक्टरों की सेवा के दम पर श्सर्वे भवंतु सुखिनरूश् के हमारे संकल्प को अवश्य पूरा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *