पीएम मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू की 30 फुट की कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण

Spread the love

भीमावरम (आंध्र प्रदेश),(एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास कुछ वर्षों या कुछ लोगों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश के हर कोने से दिए गए बलिदान का इतिहास है। मोदी ने यहां अल्लूरी सीताराम राजू की 30 फुट की कांस्य प्रतिमा का अनावरण करने के बाद कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी की 125वीं जयंती और रम्पा विद्रोह की शताब्दी वर्ष भर मनाई जाएगी। उन्होंने कहा, स्वतंत्रता संग्राम केवल कुछ वर्षों, कुछ क्षेत्रों या कुछ लोगों का इतिहास नहीं है। यह देश के हर नुक्कड़ और हर कोने से दिए गए बलिदान का इतिहास है। मोदी ने अल्लूरी सीताराम राजू को श्रद्घांजलि देते हुए कहा कि वह शुरुआती आयु में ही देश की आजादी की लड़ाई में शामिल हो गए, उन्होंने आदिवासी कल्याण एवं देश के लिए खुद को समर्पित कर दिया और वह कम उम्र में शहीद हो गए। प्रधानमंत्री ने उनके जीवन को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि अल्लूरी भारत की संस्ति, आदिवासी पहचान और मूल्यों के प्रतीक थे।
मोदी ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि जिस तरह बड़ी संख्या में युवा स्वतंत्रता संग्राम में शामिल हुए थे, उसी तरह उन्हें अब देश के सपनों को साकार करने के लिए आगे आना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *