पीएम नरेंद्र मोदी ने जाना लालू यादव की सेहत का हाल

Spread the love

पटना, एजेंसी। पटना़ बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तबीयत का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर हाल जाना है। बताया जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने तेजस्वी यादव को फोन कर लालू प्रसाद यादव की हेल्थ का अपडेट लिया। बता दें कि पटना में राबड़ी आवास में सीढ़ियां चढ़ते हुए लालू प्रसाद यादव पैर फिसलने की वजह से गिर गए थे। इस दौरान लालू यादव की कमर और कंधे में गहरी चोट आई थी।
लालू प्रसाद यादव के सीढ़ियों से गिरने के बाद पहले डक्टरों ने लालू यादव का इलाज राबड़ी आवास पर ही कर दिया था। लालू के कंधे में फ्रैक्चर होने की वजह से डक्टरों ने उन्हें प्लास्टर चढ़ा दिया था। लेकिन उसी रात बाद में तबियत बिगड़ने की वजह से उन्हें पटना के ही एक प्राइवेट पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खुद तेजस्वी यादव ही गाड़ी में पिता लालू को लेकर अस्पताल पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *