श्रीनगर में होगा पीएम राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) श्रीनगर में 9 फरवरी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन होगा। मेला सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू होगा। मेले में पौड़ी जिले समेत गढ़वाल मंडल के विभिन्न जनपदों के युवा प्रतिभाग करेंगे। प्रधानाचार्य राजीव कुमार ने बताया कि मेले में पांचवीं, आठवीं, दसवीं, बारहवीं, आईटीआई, डिप्लोमा एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को विभिन्न नामी कंपनियों के प्रतिनिधियों के समक्ष साक्षात्कार का अवसर मिलेगा। चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि के लिए अप्रेंटिस के रूप में नियोजित किया जाएगा। अप्रेंटिसशिप अवधि के दौरान युवाओं को ऑन द जॉब ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी साथ ही शासन की ओर से निर्धारित मानदेय भी दिया जाएगा। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *