देश का पहला केबल आधारित रेल ब्रिज तैयार होने पीएम ने की प्रशंसा, कहा- एक्सीलेंट!

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू और कश्मीर में भारत के पहले केबल आधारित रेल पुल के पूरा होने की प्रशंसा की। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के ट्वीट कर अंजी खड पुल के पूरा होने की जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पुल 11 महीने में बनकर तैयार हुआ है और पुल में इस्तेमाल होने वाले केबल की कुल लंबाई 653 किलोमीटर है।
रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने इसका ट्विटर पर वीडियो शेयर कर शानदार नजारा दिखाया है। इस पुल की लंबाई 725 मीटर है और यह नदी के तल से करीब 331 मीटर ऊपर है। यह पुल इसलिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके बन जाने से कश्मीर घाटी को बाकी देश से जोड़ना अब बहुत आसान हो गया।
अंजी खड पुल उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना के सबसे महत्वपूर्ण भागों में शामिल हैं। यह एक तरफ सुरंग टी-2 (कटड़ा छोर) और दूसरी तरफ सुरंग टी-3 (रियासी छोर) को जोड़ता है। यह चेनाब की सहायक नदी अंजी के ऊपर बनाया गया है। इससे पहले गुरुवार को केंद्रीय रेल और कपड़ा राज्य मंत्री दर्शना जरदोश ने पुल का दौरा किया और परियोजना से जुड़े सभी लोगों की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *