सीएम पहुंचे पिथौरागढ़, भाजपाइयों ने रोड शो से दिखाई ताकत

Spread the love

पिथौरागढ़ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को अपने पैतृक गांव पिथौरागढ़ पहुंचे। यहां भाजपाइयों ने करीब चार किमी लंबा रोड शो निकाल कर विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी का संदेश दिया। रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों से मिल कर उनका हालचाल जाना।
मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने जितनी बार भी पिथौरागढ़ आने का प्रयास किया, उतनी ही बार मौसम ने साथ नहीं दिया। शुक्रवार को मौसम भी साथ रहा और अपनों के बीच मुख्यमंत्री को आने का सौभाग्य मिल गया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिले के भाजपा कार्यकर्ता बेहद उत्साहित नजर आए। तय कार्यक्रम के तहत सीएम को सबसे पहले भाजपा जिला कार्यालय आना था। नैनी सैनी हवाई पट्टी में उतरने के बाद रोड शो शुरू हुआ। अपने पैतृक जनपद में पहुंचे सीएम पुष्कर धामी का नगर की जनता ने भी जोरदार स्वागत किया। रोड शो के बीच ही लोग सीएम के पास जाकर उनसे मिलने लगे। बुजुर्ग महिलाएं तो सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद देती रहीं। रोड शो में जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़, डीडीहाट, धारचूला और गंगोलीहाट से कार्यकर्ता पहुंचे थे। विशेष कर युवा कार्यकर्ताओं की संख्या अधिक रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *