डीएम ने ली चारधाम यात्रा की एसओपी के अनुपालन की समीक्षा बैठक

Spread the love

-चमोली की प्रवेश सीमा पर अब तक 1641 एंटीजन टेस्ट हुए
चमोली। चमोली जिले के अन्तर्गत चारधाम यात्रा को लेकर शासन द्वारा एसओपी के अनुपालन की समीक्षा के संबंध में गुरुवार को जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में बताया गया जिले की प्रवेश सीमा में यात्रा शुरू होने से लेकर अब तक 1641 लोगों का एंटीजन टेस्ट किया गया है। इनमें से किसी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। शुक्रवार को आयोजित बैठक में बदरीनाथ धाम सहित पूरे यात्रा मार्ग पर कोरोना सुरक्षा गाइडलाइन के अनुपालन, कोविड जांच एवं तीर्थ यात्रियों की सुविधा हेतु संचालित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। जिसमें बताया गया कि तीर्थ यात्रियों को कोविड के प्रति जागरूक करने के साथ ही कोविड गाइडलाइन का पूरी तरह से अनुपालन सुनिश्चित कराया जा रहा है और चारधाम यात्रा सुचारु ढंग से संचालित की जा रही है। तीर्थ यात्रियों के कोविड जांच की समीक्षा में एसीएमओ डा. एमएस खाती ने बताया कि जिले की प्रवेश सीमा पर तीर्थ यात्रियों की कोविड जांच की जा रही है। जिन यात्रियों को वैक्सीन लगनी है उनको सीमा पर ही वैक्सीन लगाई जा रही है। प्रवेश सीमा पर अभी तक 1641 एंटीजन टेस्ट किए गए है, जिसमें कोई भी यात्री कोविड पॉजिटिव नहीं मिला है। जिला पर्यटन अधिकारी ने बताया कि पूरे यात्रा मार्ग सहित बदरीनाथ धाम में पर्याप्त संख्या में सुलभ शौचालय, पेयजल एवं यात्रियों के ठहरने की पूरी व्यवस्था उपलब्ध है। आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि यात्रा मार्ग पर कोविड जागरूकता हेतु हार्डिंग्स/बैनर के साथ ही लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा हेतु हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए है। इस दौरान मास्क न पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग, एंटी लिटरिंग एक्ट एवं अन्य मामलों की भी समीक्षा की गई। इस समीक्षा बैठक में सिविल जज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुधीर कुमार , पुलिस अधीक्षक यशवन्त सिंह चौहान , समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *