पीएमजीएसवाई सड़क का काम 20 दिन से रुका

Spread the love

बागेश्वर। बोरबलड़ा में प्रधानमंत्री सड़क योजना का काम 20 दिनों से रुका हुआ है। इसका कारण तीन तोक गांवों के लोगों के बीच विवाद होना बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि विवाद शासन-प्रशासन ने शीघ्र विवाद सुलझाने की कोशिश नहीं की तो ग्रामीण उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। सामाजिक कार्यकर्ता विनोद सिंह दानू के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विधायक को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सड़क योजना से बोरबलड़ा गांव के लिए मार्ग का निर्माण कार्य हो रहा था। लेकिन अभी कटिंग रोक दी गई है। बताया कि बोरबलड़ा ग्राम पंचायत में तीन तोक हैं। जिसमें समडर, बलड़ा और सबसे बड़ा भराकने। तलवाड़ा शामिल हैं। तोक भराकाने और तलबाड़ा तक सड़क नहीं पहुंच पा रही है। विभागीय सर्वे के अनुसार रोड़ समडर तोक से कटनी है। लेकिन तोक बलड़ा और भराकाने-तलवाड़ा के ग्रामीणों को सर्वे की सूचना तक नहीं है। उनका आरोप है कि सर्वे में मनमानी हुई है और पुरानी सर्वे, अलाइमेंट से सड़क नहीं कट सकती है। सड़क तल्लाबोरा तक पहुंच गई है और यह तीनों तोकों का मध्यकेंद्र है। बलड़ा, भरकाने, तलवाड़ा के ग्रामीणों ने समडर और भराकाने से सड़क काटने की मांग की है। जिस पर ग्रामीणों में तनातनी है। सड़क कटने से पैदल रास्ते भी ध्वस्त हो गए हैं। घोड़ा, खच्चर और राहगीरों के लिए परेशानी बनी है। ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव और विधायक सुरेश गढिया से समस्या का समाधान कराने की मांग की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *