जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार व आसपास के विद्यालय में स्कूली बच्चों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से की गई परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का श्रवण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री की बातों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
सोमवार को विद्यालयों में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। राजकीय इंटर कालेज कोटद्वार व पब्लिक इंटर कालेज सुरखेत के विद्यार्थियों को एलसीडी के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रसार का श्रवण करवाया गया। प्रधानमंत्री की बातों को विद्यार्थियों ने पूरी गंभीरत से सुनते हुए उन पर मनन करने की बात कही। कहा कि परीक्षा से पूर्व इस तरह की चर्चा कई सीख देती है। प्रधानमंत्री ने जीवन में सफलता के सूत्र भी दिए हैं। प्रधानमंत्री ने बताया कि परमात्मा ने हमारे भीतर कुछ कमियां भी रखी हैं तो कुछ विशेषताएं भी। कहा कि हम उन कमियों को पहचानते हुए उन्हें सुधारने का प्रयास करेंगे। विद्यार्थियों ने कहा कि वह अपने से सीनियर व जूनियर विद्यार्थियों को भी प्रधानमंत्री की सीख के बारे में बताएंगे।