पीएमश्री जीजीआईसी बाड़ेछीना की छात्राओं ने मानसखंड विज्ञान केंद्र का किया भ्रमण

Spread the love

अल्मोड़ा। विकासखंड भैंसियाछाना के पीएम श्री जीजीआईसी की कक्षा 6 से 12 तक की 235 छात्राओं का दल शैक्षिक भ्रमण के तहत अल्मोड़ा स्थित मानसखंड विज्ञान केंद्र पहुंचा। यह भ्रमण विद्यार्थियों में व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से वैज्ञानिक सोच, नवीनता और रचनात्मक चेतना का विकास करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक नवीन चंद्र जोशी ने केंद्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने केंद्र की फन साइंस, तारामंडल, जलवायु परिवर्तन गैलरी, पारंपरिक चिकित्सा गैलरी आदि के बारे में बताया। छात्राओं ने विज्ञान की जटिल अवधारणाओं को खेल-खेल में समझा। भ्रमण के दौरान छात्राओं को तारामंडल शो भी दिखाया गया, जिसे उन्होंने बहुत पसंद किया। इसके अतिरिक्त, ऊर्जा केंद्र, डीएनए संरचना, जादुई नल, जादुई कुआं, ऋतु परिवर्तन और जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों पर भी जानकारी प्राप्त की। विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रीति पंत और विद्यालय की 12 शिक्षिकाओं की उपस्थिति में यह शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए एक मूल्यवान अनुभव साबित हुआ। प्रधानाचार्य प्रीति पंत ने बताया कि इस प्रकार के भ्रमण से छात्राओं में नेतृत्व कौशल का विकास होता है और वे अपने ज्ञान का व्यावहारिक उपयोग करना सीखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *