कवयित्री डॉ. ऋतु को मिलेगा गोमती व केतकी साहित्य रत्न सम्मान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : साहित्य के सम्मान के लिए राष्ट्रीय साहित्य समागम व सम्मान समारोह 2023 का आयोजन आगामी 5 नवंबर को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के नगर मोहम्मदी में किया जाएगा। जिसमें देश भर की 21 प्रतिभाओं को गोमती व केतकी साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन कथा कुंज साहित्य सेवा परिषद के संयोजन में होगा।
केतकी साहित्य रत्न सम्मान 2023 प्राप्त करने वालों में से पौड़ी की प्रसिद्ध कवयित्री डॉ. ऋतु सिंह भी शामिल है। डॉ. ऋतु सिंह ने सम्मान के लिए नामित किए जाने पर कथा कुंज साहित्य सेवा परिषद के संस्थापक गोविंद गुप्ता का आभार व्यक्त किया। डॉ. ऋतु सिंह वर्तमान में आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी के पद पर पौड़ी जिले में तैनात है। श्रृंगार, ओज एवं समसामयिक विषयों पर लिखने वाली ऋतु सिंह आज साहित्य के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुकी है। बताते चलें कि इनका गीत चले आओ पहाड़ों पर, निमंत्रण दे रही हूं मैं बहुत प्रसिद्ध हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *