हल्द्वानी()। कवि अखिलेश कुमार शर्मा के नवीन काव्य संग्रह गतिस्त्वम महा मां का धूमधाम से लोकार्पण हुआ। कार्यक्रम बरेली रोड स्थित लक्ष्मी शिशु मंदिर में हुआ। प्रधानाचार्या पार्वती नेगी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाधिवक्ता शिविन्देश कुमार गुप्ता, विशिष्ट अतिथि रमेश चंद्र द्विवेदी और श्याम सक्सेना ने किया। इस अवसर पर आयोजित काव्य गोष्ठी में डॉ. प्रदीप उपाध्याय, मीनू गौड़, सारंग शर्मा, मंजू शर्मा, योगेश बहुगुणा और जीवन जोशी विनायक समेत कई कवियों ने देशभक्ति, ममता और प्रकृति पर अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रमोद अग्रवाल गोल्डी ने किया।