जहर खरानी का शिकार हुआ व्यक्ति

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: चंडीगढ़ से कोटद्वार आ रहा एक व्यक्ति जहर खुरानी का शिकार हो गया। जहरखुरानी गिरोह व्यक्ति की जेब में रखी नगदी ले गए।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि रिखणीखाल निवासी वीरेंद्र रविवार को चंडीगढ़ से कोटद्वार आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उन्हें गिरोह ने अपना शिकार बना दिया। वीरेंद्र ने बताया कि जहरखुरानी गिरोह उनकी जेब में रखे चालीस हजार रुपये ले गए। बेसुध अवस्था में उन्हें पुलिस ने बेस अस्पताल में पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *