एकांकी नाटक में पोखरी ने मारी बाजी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : विकासखंड स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। एकांकी नाटक में महिला मंगल दल पोखरी प्रथम, महिला मंगल दल जसपुर द्वितीय, महिला मंगल दल जखोला तृतीय स्थान पर रहा। लोकगीत में महिला मंगल दल कैन्यूर, महिला मंगल दल भंडेली, महिला मंगल दल फैलार, लोकनृत्य में महिला मंगल दल जखोला, महिला मंगल दल कैन्यूर, महिला मंगल दल पोखरी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत कुट्टी, कैन्यूर के पूर्व प्रधान आनन्द सिंह नेगी, भाजपा महामंत्री राकेश मंमगाई, युवा मोर्चा के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने महोत्सव का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। विकासखंड स्तर पर 40 महिला मंगल दलों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी टीकाराम कोटियाल, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दिनेश चौहान आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *