पुलिस पर दिव्यांग ई-रिक्शा चालकों को परेशान करने का आरोप

Spread the love

काशीपुर। उत्तराखंड मूक वधिर दिव्यांग समिति के प्रदेश अध्यक्ष ड़ एमए राहुल ने कहा है कि यातायात व्यवस्था सुचारू करने की आड़ में पुलिस दिव्यांग ई रिक्शा चालकों को अनावश्यक रूप से परेशान कर रही है। ड़ राहुल ने कहा कि काशीपुर में कई दिव्यांग व्यक्ति ई-रिक्शा चलाकर अपना और परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन दिव्यांग व्यक्तियों की ई रिक्शा का चालान कर उन्हें परेशान कर रहा है। परेशान और हताश होकर दिव्यांग अपनी ई-रिक्शाएं बेचने को मजबूर हो गए हैं। एक ओर जहां पीएम नरेंद्र मोदी दिव्यांगों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वहीं दिव्यांग व्यक्ति फाइनेंस से ली गई ई रिक्शाओं की किश्तें तक नहीं भर पा रहे हैं। चेकिंग के नाम पर दिव्यांग रिक्शा चालकों के कहीं नकद तो कहीं अनलाइन चालान काटे जा रहे हैं। इससे दिव्यांग रिक्शा चालक कर्ज में फंसते जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *