जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : रिखणीखाल के सार्वजनिक स्थानों में शराब के नशे में हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी अभियान चलाया।
उपनिरीक्षक संजय असवाल के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। पुलिस ने गश्त करते हुए विभिन्न स्थानों पर शराब के नशे में हुड़दंग मचाने वाले तीन व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि कई व्यक्ति नशे में सड़कों पर हुड़दंग बचाते हैं। ऐसे में व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। पुलिस ने वाहन चालकों को भी नशे के प्रति जागरूक किया। कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों पर ध्यान देना आवश्यक है।