शीतकालीन यात्रा के लिए पुलिस का एक्शन प्लान तैयार

Spread the love

चमोली : प्रदेश में चल रही शीतकालीन चारधाम यात्रा के सफल संचालन के लिये चमोली पुलिस एक्शन प्लान तैयार कर यात्रा में आने वाले यात्रियों की सुविधा सहायता के लिये यात्रा मार्ग पर पर्यटन पुलिस केन्द्र स्थापित कर रही है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में एसपी सर्वेश पंवार ने पुलिस अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को यात्रा के दौरान प्रवास स्थलों तथा यात्रा मार्गों पर सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त संख्या में पुलिस बल नियुक्त करने के निर्देश दिये हैं। समीक्षा सम्मेलन में पुलिस उपाधीक्षक अमित सैनी, सहायक अभियोजन अधिकारी मनमोहन सिंह सहित जिले सभी कोतवाली और थानाध्यक्ष अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *