कांवड़ यात्रा की तैयारियों में जुटा पुलिस प्रशासन

Spread the love

उत्तरकाशी। आगामी चार जुलाई से प्रारंभ हो रही कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयरियां शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने कहा कि इस वर्ष कांवड़ यात्रा में कांवड़ियों के बढ़ने की संभावना है। जिसके लिए उन्होंने सभी पुलिस कर्मिकों एवं थानाध्यक्षकों को समय रहते तैयारियां पूर्ण करने के निर्देष दिए हैं। बुधवार को एसपी अर्पण यदुवंशी ने पुलिस लाइन ज्ञानसू में अधीनस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों की मासिक बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने सभी कार्मिकों को आगामी बरसात सीजन के दृष्टिगत सभी को अपनी तैयारियां पूर्ण रखने व आपदा उपकरणों को 24 घण्टे तैयारी हालात में रखने के निर्देश दिये। कहा कि 04 जुलाई से कांवड़ यात्रा प्रारंभ होने जा रही है। इसलिये सभी पहले से तैयारियां पूरी कर ले। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन:2025 के अन्तर्गत नशा तस्करों पर अंकुश लगाने हेतु सभी को अवैध नशा करोबारियों के खिलाफ सक्रिय रहकर जानकारी जुटाते हुये कठोर कार्रवाई अमल में लाऐं। उन्होंने जिले में नशे के खिलाफ चलाये जा रहे धरपक्कड़ अभियान को और अधिक प्रभावी करने के निर्देश देते हुए, एसओजी को अधिक सक्रिय होकर कार्य करने हेतु निर्देशित किया । उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामकता फैलाने वालों की लगातार निगरानी करने तथा बाहरी प्रान्तो से जनपद में निवासरत व्यक्तियों (किरायेदार, घरेलू नौकर, फड-फेरी, रेडी-ठेली आदि के शत-प्रतिशत सत्यापन करने को कहा। इस मौके पर सीओ अनुज कुमार, प्रतिसार निरीक्षक जनक सिंह पंवार, निरीक्षक यातायात राजेन्द्र नाथ, निरीक्षक एलआईयू बृजमोहन गुंसाई सहित सभी कोतवाली व थाना प्रभारियों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *