सख्ती के साथ लोगों को जागरूक भी कर रही पुलिस

Spread the love

बागेश्वर। पुलिस कोरोना संक्रमण को देखते हुए सख्ती के साथ लोगों को जागरूक भी कर रही है। मास्क नहीं पहनने और शारीरिक दूरी का पालन नहीं करने पर अब तक 4181 लोगों का चालान कर छह लाख से ज्यादा राजस्व सरकार के कोष में जमा कर चुकी है। अप्रैल में अब तक फेस मास्क का प्रयोग नहीं करने पर 1807 व्यक्तियों का चालान कर 3,65,600 रुपये व शारीरिक दूरी का पालन नहीं करने वाले 2374 व्यक्तियों का चालान कर 2,55,000 रुपया वसूल चुकी है। चालान करने के अलावा वह मास्क नहीं पहनने वालों को फेसमास्क भी वितरित कर रही है। अब तक वह 9,157 फेस मास्क बांट चुकी है। सोमवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी शिवराज सिंह राणा ने गरुड़ तहसील के दूरस्थ गांव सिमगढ़ी व हडाप में जनजागरूकता अभियान चलाया। वहां लोगों को कोविड-19 संक्रमण से बचाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इससे बचाव के लिए लोगों से कहा कि घरों में साफ सफाई रखें, आपस में शारीरिक दूरी का पूर्ण रूप से पालन करें तथा हमेशा फेस मास्क पहने व अपने हाथों को समय-समय पर धोते रहें। वहीं बाहर से आने वाले लोगों को होम क्वारंटाइन के नियमों का पूर्णरूप से पालन करने तथा किसी भी व्यक्ति को बुखार, खांसी, सर्दी आदि के लक्षण होने पर घबराएं नहीं, समय से अपने नजदीकी चिकित्सालय में चिकित्सक के पास जाएं। इसके अलावा उन्होंने ग्रामीणों को समाज में बढ़ते हुए महिला अपराधों/घरेलू हिसा आदि के बारे में बताया। साइबर क्राइम, आनलाइन धोखाधड़ी आदि के संबंध में जागरुक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *