पुलिस व अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार संघ ने चलाया जागरूकता अभियान,पुलिस एप और नशा मुक्ति की दी जानकारी दी

Spread the love

 

चम्पावत। पुलिस व अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार संघ ने जागरूकता अभियान चलाकर पुलिस एप और नशा मुक्ति के प्रति लोगों को किया जागरूक किया।इस मौके पर थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने मीना बाजार नई बस्ती वार्ड नं 05 व ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं, बालिकाओं को उत्तराखण्ड पुलिस एप के बारे में जानकारी देते हुए गौराशक्ति एप के एसओएस बटन के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया तथा सभी को गौरा शक्ति एप में रजिस्ट्रेशन करने की अपील की गयी।
वही अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संघ के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष विनय शुक्ला ने क्षेत्र में बढ़ रहे नशे के कारोबार एवं इसकी गिरफ्त में आ रहे आम जनमानस को दूर रहने तथा नशे के व्यापार में लिप्त लोगों पर नकेल कसे जाने को लेकर आम जनमानस से पुलिस प्रशासन का सहयोग किए जाने की अपील की गई। इस अवसर पर पूर्व भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने युवा पीढ़ी को नशे से हो रहे खतरे तथा इसके रोकथाम के संबंध जानकारी दी गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *