पुलिस और प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्तियां जिले वार की जाए

Spread the love

अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल ने पुलिस भर्ती और प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्तियां पूर्व की तरह जिलावार करने की मांग की है। मामले में दल के पदाधिकारियों ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा कि उत्तराखंड सरकार ने पूर्व से चली आ रही प्रक्रिया को दरकिनार करते हुए राज्य स्तर पर नियुक्ति और देहरादून में कांउंसिलिग करने का निर्णय लिया है। जिससे पुलिस भर्ती में जहां पर्वतीय क्षेत्र के अभ्यर्थी मैंदानी क्षेत्रों के अभ्यर्थियों से पिछड़ जायेंगे। नियुक्ति से वंचित होगें। वहीं डीएलएड के मैदानी क्षेत्रों के अभ्यर्थी मैरिट के आधार पर पर्वतीय क्षेत्र में नियुक्त हो जाते हैं। लेकिन कई बार यह अभ्यर्थी तैनाती नहीं लेते है। जिससे कई बाद फिर रिक्त रह जाते है। जबकि पर्वतीय क्षेत्र के अभ्यर्थी भी नौकरी से वंचित हो जाते है। उक्रांद ने राज्यपाल से पुलिस भर्ती व डीएलएड नियुक्ति प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने का आग्रह करते हुए दोनों नियुक्तियां जिलावार कराने के निर्देश राज्य सरकार को देने की मांग की है। ज्ञापन देने वालो मे जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला गोपाल मेहता, अर्जुन सिंह नैनवाल, उदय महरा, कमलेश जोशी, रजत बगड़वाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *