काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भगत सिंह चौक से ऋषिकुल मैदान काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने चंद्राचार्य चौक पर ही बेरीकेड लगाकर रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का मुक्की भी हुई। बाद में पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर बस में रोशनाबाद पुलिस लाइन ले जाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी सरकार के चार वर्ष पर खुशी मना रहे हैं लेकिन इन चार वर्षों में प्रदेश में भ्रष्टाचार, महिला शोषण, बेरोजगारी, जन विरोधी कार्य बढ़े हैं। नगर निगम हो या कोई भी सरकारी कार्यालय सभी जगह भ्रष्टाचार है। आए दिन महिलाओं, बच्चियों के साथ अमानवीय घटनाएं हो रही हैं। इसमें बीजेपी के ही लोगों का अधिकतर नाम सामने आ रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *