ठगी के फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : मैट्रीमोनल साइड्स पर शादी का झांका देकर ठगी करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फरार आरोपी पर करीब ढाई हजार रुपये का इनाम भी रखा गया था।
दो फरवरी 2022 को खूनीबड़ निवासी रघुवीर सिंह ने पुलिस को तहरीर दी थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि मैट्रीमोनल साइटड्स पर शादी के विज्ञापन के नाम पर उनके साथ लाखों की ठगी की गई है। उन्होंने बताया था कि साइट पर अनुश्री किशोर रामराज नाम की महिला ने उनकी प्रोफाइल पर एक प्रस्ताव भेजा, जिसे उन्होंने स्वीकार किया। इसके बाद सोशल मीडिया के मध्य से उनसे संपर्क किया गया। बताया कि इस दौरान उनसे विदेशी मुद्रा को भारतीय करेंसी में ट्रांस्फर करने के लिए धनराशि देने को कहा गया। जिसके बाद उन्होंने चार खातों में अलग-अलग धनराशि ट्रांस्फर की। पुलिस ने बताया कि रघुवीर से करीब तीन लाख तीस हजार की धनराशि ठगी गई। पुलिस ने बीते आठ जनवरी को मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया था। जबकि ग्राम जसोला, बिहार निवासी अजय फरार चल रहा था। पुलिस ने गुरुवार को फरार आरोपित को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *