दुष्कर्म के फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोतवाली पौड़ी के अंतर्गत करीब एक माह से फरार दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला पहले राजस्व पुलिस के पास दर्ज किया गया था। जिसके बाद इसे रेगूलर पुलिस को स्थानांतरित किया गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती 11 जनवरी को एक स्थानीय युवती ने राजस्व पुलिस चौकी वनेलस्यूं पौड़ी गढ़वाल में शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें बताया गया कि आरोपी धर्मेंद्र निवासी ग्राम खोन पट्टी बनेलस्यूं तहसील व जिला पौड़ी गढ़वाल ने उसके साथ दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी दी। राजस्व पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचना राजस्व पुलिस से रेगूलर पुलिस को स्थानांतरित हुई। जिसके बाद रेगूलर पुलिस ने आरोपी की तलाश को उसके घर के अलावा संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। बीती सोमवार रात को पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र को तहसील पौड़ी के गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *