नाबालिक के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

-बीती चार फरवरी को घर से स्कूल गई छात्रा हो गई थी लापता
-गत रविवार रात को पुलिस ने सतपुली बस अड्डे से किया आरोपी को गिरफ्तार
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : बीती चार फरवरी को घर से स्कूल गई नाबालिक छात्रा के लापता होने के मामले में पुलिस ने अपहरण व दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं लापता छात्रा को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती पांच फरवरी को सतपुली निवासी एक व्यक्ति ने राजस्व पुलिस चौकी मनयारस्यूं पौड़ी गढ़वाल में शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें व्यक्ति ने बताया कि बीती चार फरवरी को उनकी नाबालिक पुत्री घर से स्कूल गई, लेकिन देर रात तक वापस नहीं आई। राजस्व पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचना राजस्व पुलिस से रेगूलर पुलिस को हस्तांरित की गई। पुलिस टीम ने अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी, क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी प्रेमलाल टम्टा, थानाध्यक्ष लाखन सिंह के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी को जगह-जगह दबिश दी। गत रविवार रात को पुलिस ने आरोपी मनीष शर्मा निवासी ओमली पौड़ी गढ़वाल को बस अड्डा सतपुली के पास से गिरफ्तार किया। साथ ही नाबालिक छात्रा को भी बरामद कर लिया। छात्रा का मेडिकल कराया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो की धाराएं बढ़ा दी हैं।
———————————————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *