युवती का अश्लील वीडियो बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : सतपुली पुलिस ने युवती का अश्लील वीडियो बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विगत 15 मई को स्थानीय निवासी ने थाना सतपुली पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि इमरान पुत्र अब्दुल वहिद निवासी सतपुली जनपद पौड़ी गढ़वाल ने वादिनी की बाथरुम में नहाते वक्त विडियो बनाई तथा वादिनी के साथ लैंगिग शोषण किया। इस शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सतपुली पर आईपीसी की धारा 376, 354(ग) भादवि के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा महिला संबंधी अपराध को गंभीरता से लेते हुए अभियोग का सफल निस्तारण कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु थानाध्यक्ष सतपुली को टीम गठित करने हेतु आदेशित किया गया। पुलिस टीम द्वारा बुधवार देर सांय को अभियुक्त इमरान पुत्र अब्दुल वहिद निवासी सतपुली, जनपद पौड़ी गढ़वाल को नयारपुल के समीप पौड़ी रोड़, सतपुली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के पश्चात जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक प्रियंका नेगी, हेड कांस्टेबल कुलदीर्प ंसह आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *