जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शहर में बिना सत्यापन रह रहे लोगों के खिलाफ पुलिस ने अभियान शुरु कर दिया है। इसके तहत आमपड़ाव सहित अन्य वार्डों में लोगों को बिना सत्यापन कमरा किराए पर नहीं देने की चेतावनी दी गई। कहा कि शहर में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आमजन को पुलिस का सहयोग करना चाहिए।
मंगलवार को पुलिस ने बाजार के साथ ही विभिन्न वार्डों में अभियान चलाया। कहा कि शहर में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस गंभीरता से कार्य कर रही है। इसके लिए समय-समय पर सत्यापन अभियान चलाया जाता है। कहा कि व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए आमजन को भी पुलिस का सहयोग करना होगा। बिना सत्यापन किसी भी व्यक्ति को अपनी दुकान व मकान किराए पर न दें। साथ ही कहीं भी आपराधिक घटना होने पर इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। इस दौरान आमजन को यातायात के प्रति भी जागरूक किया गया। कहा कि बिना हेलमेट दोपहिया वाहन न चलाएं। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है।