देवप्रयाग संगम पर मांस पकाते हुये पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा

Spread the love

 

नई टिहरी। भगवान राम की तपस्थली व गंगा नगरी देवप्रयाग में पुलिस की ओर से चलाए जा रहे मिशन मर्यादा की देवप्रयाग के लोगों ने प्रशंसा की है। पुलिस ने अलकनंदा और भागीरथी संगम तट के निकट एक व्यक्ति को मांस पकाते हुये पकड़ा है।
बीते शनिवार शाम को तीर्थ क्षेत्र में मांस पकाने की खबर लगने पर तीर्थ पुरोहित समाज और साधु संतों में रोष फैल गया। देवप्रयाग थाने में तैनात एसएसआई अनिरुद्घ मैठाणी ने बताया कि भागीरथी और अंलकनंदा संगम के पास एक व्यक्ति के मांस पकाने की सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस ने बताया कि वह देवप्रयाग पेट्रोल पंप क्षेत्र से एक मांस कारोबारी से यह मांस लाया था। जिसके बाद पुलिस टीम मांस कारोबारी यहां पहुंची। जहां बिना लाइसेंस के मांस बेच जा रहा था। मांस कारोबारी ने पेट्रोल पंप के समीप एक कमरा किराये पर ले रखा था। जिसमें वह काफी समय से वह बिना लाइसेंस के अवैध तरिके से मांस बेच रहा था। पुलिस ने मामले में मकान मालिक गैना सिंह, मोहम्मद हनीफ निवासी शांति बाजार, मोहम्मद कैफ व शाहबाज निवासी गोविंद पुरम देवप्रयाग के खिलाफ मिशन मर्यादा के तहत कार्रवाई करते हुए दस-दस हजार के चालान काटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *