पुलिस ने पकड़ा लकड़ी के डाटों से भरा ट्रक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सतपुली पुलिस ने बांघाट रोड पर लकड़ी के डाटों से भरा एक ट्रक पकड़ा। पुलिस ने मामले में चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है।
मामले में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि बीती शाम बांघाट रोड पर वाहनों की चैकिंग चल रही थी। चैकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक ट्रक को रोका, जो त्रिपाल से ढका हुआ था। तलाश में ट्रक में लकड़ी की डाट भरी हुई थी। पुलिस ने लकड़ी से संबंधित दस्तावेज मांगे तो ट्रक चालक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। जिसके बाद पुलिस ने ट्रक को मय लकड़ी कब्जे में ले लिया। साथ ही ट्रक चालक हसन अली निवासी मोहल्ला इस्लामनगर, रुड़की के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर दिया। पूछताछ में हसन अली ने बताया कि वह ट्रक में गढ़वाल वन प्रभाग की पौड़ी रेंज से लकड़ी लाद उसे ऋषिकेश होते हुए रुड़की लेकर जा रहा था। बताया कि ट्रक में छूट प्रजाति की खड़ीक और सेमल की लकड़ी की डाट भरी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *