रुड़की()। खानपुर क्षेत्र के दाबकी खेड़ा गांव के पास एक वाहन में लदे सात गोवंशीय पशुओं को हिंदू संगठन के लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वाहन में लदे पशुओं में से एक मृत पाया गया। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। खानपुर थाने के एसएसआई मंसूर अली ने बताया कि मंगलवार सुबह हिंदू संगठन के कुछ लोगों ने सूचना दी कि दाबकी खेड़ा गांव के पास उन्होंने गोवंश से लदा एक वाहन पकड़ा है। वाहन में सात पशु लदे हुए थे, जिनमें से एक की मृत्यु हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।