पुलिस ने बाइक चोर को शामली से पकड़ा

Spread the love

 

नई टिहरी। मोटर साइकिल चोरी के मामले में थाना मुनिकीरेती पुलिस ने एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के शामली से वाहन के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरे की तलाश के लिए टीम गठित की है। पुलिस की मीडीया सेल ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि बीती 17 अक्तूबर को थाना मुनिकीरेती के तहत क्रेजी रोड़ कैलाश गेट निवासी पवन अग्रवाल ने तहरीर दी कि 16 अक्तूबर की रात्रि को अज्ञात व्यक्ति उनकी मोटर साइकिल चोरी कर ली है। जिस पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 379 के तहत मामला पंजीत किया है। चोरों को पकड़ने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर टीम का गठन कर वेवेचना एसआई राजेंद्र सिंह रावत को सौंपी गई। टीम ने गठित गहन जांच-पड़ताल के दौरान लगभग 50 सीसीटीवी कैमरों के सीसीटीवी फूटेज देखने के उपरांत यूपी के शामली के ग्राम उन थाना झिंझाना निवासी आरोपी मोनू देओल पुत्र सत्येंद्र को शाामली यूपी से मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया। पुछताछ में आरोपी ने बताया कि चोरी में उसका एक अन्य साथी सागर उर्फ भूरा उन गांव थाना झिंझाना शामली यूपी निवासी शामिल था। पुलिस ने इस आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर कार्यवाही शुरू की है। जबकि पकड़े गये आरोपी को न्यायलय में पेश किया जा रहा है। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष रितेश शाह, एसएसआई योगेश पांडेय, एसआई राजेंद्र सिंह रावत, धर्मेंद्र कुमार, नरेश तोमर आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *