चौराहे पर चले लात घूसे, पुलिस ने दबोचे

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : होलिका दहन के दौरान नजीबाबाद चौराहे में दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। युवाओं ने चौराहे पर खूब उत्पात मचाया। घटना से संबंधित एक वीडियो भी इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों गुटों के युवाओं को पकड़कर कोतवाली लेकर आई।
घटना रात करीब नौ बजे की है। होलिका दहन के चलते पुलिस फोर्स झंडाचौक में तैनात था। इसी दौरान नजीबाबाद चौराहे पर युवाओं के दो गुट आपस में गाली-गलौज करने लगे। देखते ही देखते युवा एक दूसरे के साथ मारपीट करने लगे। इसके कारण चौराहे पर यातायात भी बाधित हुआ। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस युवाओं को पकड़कर कोतवाली लेकर आ गई। मालूम हो कि पुलिस ने होली पर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। ऐसे में लगातार पुलिस क्षेत्र में गश्त भी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *