पुलिस ने 17 पेटी शराब के साथ एक पकड़ा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिले में नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस की कार्रवाई के बावजूद भी नशा तस्कर शराब का अवैध कारोबार बेखौफ होकर कर रहे है। पैठाणी पुलिस ने 17 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब की पकड़ी है। मामले में पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। शराब की बाजारी कीमत डेढ़ लाख बताई जा रही है।
पौड़ी की एसएसपी श्वेता चौबे ने कहा कि जिले में ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत अवैध नशे के कारोबार को लेकर पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है और नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। आम जनमानस से भी अपील की गई कि यदि कोई व्यक्ति नशे के कारोबार में संलप्ति है तो उसकी सूचना पुलिस को दे। पैठाणी थाना प्रभारी वीरेंद्र रमोला ने बताया कि पुलिस टीम ने चाकीसैंण बाजार के पास एक कमरे से चेकिंग के दौरान आरोपी हरेन्द्र सिंह रावत निवासी म्योल्ठी से 17 पेटी अवैध शराब बरामद की, जिस पर आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिफ्तार किया गया है। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक हरेन्द्र सिंह गुंसाई, अरविन्द कुमार, कमल, सुरजीत, शैलेन्द्र सहित होमगार्ड संदीप व हर्षपाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *