मलेथा में चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने पकड़ा

Spread the love

 

नई टिहरी(आरएनएस)। मलेथा क्षेत्र में बंद घर में चोरी करने वाले एक चोर को पकड़कर पुलिस ने चोरी का खुलासा किया है। आरोपी से चोरी की गई सामग्री के साथ चोरी में प्रयुक्त की जानी वाली लोहे की रोड भी बरामद की गई है। कीर्तिनगर पुलिस ने बताया कि 3 अक्तूबर को मलेथा में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिस पर एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा मामला दर्ज कर चोरी की घटना के खुलासे के लिए टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल डाटा एनालिसिस एवं आवश्यक गहन पड़ताल के उपरांत 9 अक्तूबर को मुखबिर की सूचना पर चोरी की घटना में संलिप्त एक आरोपी जम्मू कठुवा निवासी शाहनवाज पुत्र सुलेमान को चोरी के माल के साथ जुयालगढ़ी कीर्तिनगर के निकट गिरफ्तार किया। चोरी में एक अन्य चोर मोहम्मद रफीक पुत्र इकबाल की भी पुष्टि हुई है। जिसको तलाशा जा रहा है। आरोपी के पास से एक स्मार्ट वाच, एक शर्ट-जींस, नगद 45 हजार रुपये व चोरी में प्रयुक्त की जानी वाली रोड़ बरामद की है। चोरों को पकड़ने वाली टीम में एसएसआई कुंवर राम आर्य, एएसआई जगजीत सिंह रावत, नरेश राजवंशी, एसआई ओमकांत भूषण, देवेंद्र सिंह, विकास सैनी, आशीष व नजाकर आदि पुलिसकर्मी शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *