होटल, ब्यूटी पार्लर व स्पा सेंटरों में पुलिस ने की चेकिंग

Spread the love

 

बागेश्वर। बागेश्वर में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल ने होटल, ब्यूटी पार्लर तथा स्पा सेंटरों में चेकिंग अभियान चलाया। सैल प्रभारी त्रिलोक राम बगरेठा के नेतृत्व में अभियान चला। होटल संचालकों को हिदायद दी कि वह किसी को भी बगैर आईडी प्रूफ के कमरा न दें। साथ ही किसी व्यत्ति के संदिग्ध होने पर पुलिस को इसकी सूचना दें। होटल में आने जाने वालों का विवरण रजिस्टर में प्रतिदिन अंकित करें। इसी क्रम में ब्यूटी पार्लर, स्पा सेंटरों की चौकिंग की गई। यहां किसी प्रकार की कोई अनियमितता नहीं पाई गई। उन्हें भी हिदायत दी गई कि भविष्य में किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसआई खष्टी बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *