पुलिस स्मृति दिवस मनाया

Spread the love

अल्मोड़ा। जिला मुख्लालय में गुरुवार को पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। एसएसपी पंकज भट्ट ने शहीद जवानों को श्रद्घांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शहीदों के बलिदान को याद कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। खगमरा स्थित पुलिस लाइन में आयोजित क्रार्यक्रम में एसएसपी भट्ट ने कहा इस साल देश में 377 पुलिस कार्मिक शहीद हुए है। जिनमें उत्तराखंड के तीन जवानों ने भी शहादत दी है। उन्होंने कहा देश सेना में पुलिस कार्मिक, अर्द्ध सैनिक बलों के अधिकारी और कर्मचारी भी हमेशा आगे रहे हैं। शहीदों ने अपनी जान ही आहूति देते हुए लोगों की सुरक्षा की। इस दौरान उन्होंने शहीद स्मारक में पुष्पचक्र अर्पित किए। साथ ही दिवंगतों की आत्मा शांति की कामना की। इधर, जिले के सभी थानों और फायर स्टेशनों आदि ने शहीदों को श्रद्घांजलि दी गई। यहां सीओ दूरसंचार राजीव कुमार, प्रतिसार निरीक्षक जितेंद्र पाठक, एलआईयू निरीक्षक कमल पाठक, यातायात निरीक्षक गणेश सिंह हरड़िया, एलआईयू निरीक्षक सुरेश चंद्र, पीएसी निरीक्षक रमेश चंद्र आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *