200 कलेंडर वे 80 पोस्टर जब्त किए पुलिस ने

Spread the love

बागेश्वर। बिना अनुमति के प्रचार सामग्री ले जाने पर पुलिस ने उसे जब्त कर लिया है। जिसे निर्वाचन विभाग को सौंपा जाएगा। पुलिस की कार्रवाई से दलों के कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया है। कोतवाली पुलिस की फ्लाइंग टीम लगातार गश्त पर है। वह विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए वाहनों की चेकिंग कर रही है। पुलिस ने रविवार को बिलौना के समीप नगर की तरफ आ रहे एक वाहन को रोका। जिसमें एक पार्टी के चुनाव प्रचार सामग्री रखी हुई थी। अनुमति पत्र दिखाने को कहा, लेकिन चालक के पास नहीं था। कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने बताया कि वाहन में 200 कलेंडर और 80 पोस्टर रखे हुए थे। जिन्हें जब्त कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति के प्रचार सामग्री वितरित भी नहीं की जाएगी। पुलिस लगातार नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इधर, पुलिस की कार्रवाई से राजनीतिक दलों में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *