नशे पर पुलिस की सख्ती, 13 लाख की चरस के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

Spread the love

धुमाकोट पुलिस ने 85 किलो गांजे के साथ व्यक्ति को किया गिरफ्तार
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: धुमाकोट पुलिस ने 85 किलो अवैध गांजे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गांजे की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 13 लाख रुपये बताई जा रही है।
धुमाकोट पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक शेखर चन्द्र सुयाल के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन विभव सैनी के पर्यवेक्षण तथा धुमाकोट थानाध्यक्ष दीपक तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अभियुक्त रणधीर सिंह, उम्र-40 वर्ष, पुत्र- चंद्रपाल सिंह, निवासी-वार्ड नं.-15, मोहल्ला-काजीपुरा, थाना सिविल लाइन, मुरादाबाद यूपी को कार में अवैध 85 किलो अवैध गांजे के साथ परिवहन करते हुए सिमड़ी पुलिस चेक पोस्ट, धुमाकोट के पास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पूछताछ में रणधीर सिंह ने बताया कि वह गांजा अल्मोड़ा के एक गांव के एक व्यक्ति से खरीद कर लाया था और मुरादाबाद ले जाकर ऊंचे दामों में बेचने की फिराक में था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *