नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्ती, हुई कार्रवाई

Spread the love

गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने शहर के विभिन्न स्थानों पर चलाया अभियान
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। गुरुवार को देर सांय पुलिस ने शहर के विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाते हुए 16 से अधिक लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में आभियान चलाया। पुलिस ने कौड़िया चैक पोस्ट व सिद्धबली के समीप शहर के भीतर प्रवेश करने वाले वाहनों की तलाशी भी ली। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। सड़क दुर्घटनाओं का सबसे मुख्य कारण नशे की हालत में वाहन चलाना है। कहा कि नशे में दोपहिया व चार पहिया वाहन चलाने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है। अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों से 16 चार पहिया वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट का उपयोग करने की भी अपील की। कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आमजन का जागरूक होना अति आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *