पुलिस ने वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाकर किया जागरूक

Spread the love

 

रुद्रप्रयाग। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जनपद पुलिस ने वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाकर वाहन चालकों को जागरुक किया। साथ ही सभी वाहन चालकों को रिफ्लेक्टर लगाने का आह्वान किया है। जनपद में पुलिस विभाग की ओर लगातार रिफ्लेक्टिव टेप लगाने अभियान निरंतर जारी है। मौसम में घने कोहरे एवं धुंध के प्रकोप से विजिविलिटी कम होने से्र वाहन चालकों को वाहनों की दूरी का सही अंदाजा लगाना काफी कठिन हो जाता है। रात्रि में वाहनों की अधिक स्पीड होने से छोटा वाहन या पशु दिखाई न देने से सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती हैं। रिफ्लेक्टर लगाने से वाहन दूर से ही नजर आ जाता है। इसी कड़ी में बुधवार को भी वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाये जाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। यातायात पुलिस से यातायात निरीक्षक श्याम लाल के नेतृत्व में कोतवाली रुद्रप्रयाग से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग जयपाल सिंह नेगी ने वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए। लगभग दो दर्जन से अधिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाकर वाहन चालकों को सुरक्षा के प्रति जागरुक किया। साथ ही यातायात नियमों की जानकारी भी दी। पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपने वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने की अपील की। ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *