न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने नष्ट किए अवैध पटाखे

Spread the love

रुड़की()। पिरान कलियर पुलिस ने सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर भंडारित किए गए अवैध पटाखों के एक बड़े जखीरे को न्यायालय के आदेशानुसार नष्ट कर दिया है। विस्फोटक सामग्री होने के कारण मालखाने और आसपास के क्षेत्र पर मंडरा रहे संभावित खतरे को देखते हुए यह कदम उठाया गया। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि दीपावली पर्व से पूर्व 9 अक्तूबर को पुलिस ने ईमलीखेड़ा क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई की थी। यहां बिना लाइसेंस के घनी आबादी वाले क्षेत्र में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण किया गया था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने शुभमपाल पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम ईमलीखेड़ा के कब्जे से 35 पेटी अवैध पटाखे बरामद किए थे। आरोपी के विरुद्ध विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पटाखे जब्त कर लिए गए थे। जब्त किए गए पटाखों को थाना परिसर के मालखाने में सुरक्षित रखा गया था। हालांकि, विस्फोटक सामग्री होने के कारण शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य तकनीकी खराबी से भीषण आग लगने का डर बना हुआ था। इससे न केवल थाने की इमारत, बल्कि मालखाने में रखे अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों और सामान को भी गंभीर खतरा था। इन सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पुलिस ने न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय रुड़की में विनिष्टीकरण की रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। न्यायालय ने मामले की गंभीरता और सार्वजनिक सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अवैध पटाखों को तत्काल नष्ट करने के आदेश जारी किए। कोर्ट के आदेश मिलते ही पुलिस टीम ने एक सुरक्षित और निर्जन स्थान पर ले जा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *