हरदा , मध्य प्रदेश के नर्मदा नदी में तैरती हुई दो लाश मिली। जिसके देख लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवा दिया है। यह हत्या है आत्महत्या, फिलहाल इसका कारण अज्ञात है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तमाम पहलुओं पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
हरदा जिले के हंडिया क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया। जहां नर्मदा नदी में दो लाशें तैरती हुई दिखाई दी। जिन्हें देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नदी से बाहर निकाला।
मृतकों में एक की उम्र लगभग 55 वर्ष और दूसरे की उम्र 14-15 वर्ष बताई जा रही है। हालांकि अभी तक दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल हरदाा भेज दिया है। पहचान होने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
नदी में दो लाश मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों ने आत्महत्या की है, या किसी ने हत्या कर शवों को नदी में फेंका है ? इन तमाम सवालों से पर्दा नहीं उठ सका है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले को लेकर जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।