नईदिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी मिलने का बड़ा मामला सामने आया है। आरोपी ने गुरुवार देर रात गाजियाबाद के पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) फोन कर यह धमकी दी है। इसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने तत्काल दिल्ली पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी।हालांकि, धमकी दिए जाने के बाद से आरोपी को फोन बंद आ रहा है। ऐसे में पुलिस अब आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी में जुटी है।
गाजियाबाद पुलिस ने बताया कि देर रात 11 बजे आरोपी ने पीसीआर पर फोन किया था। उसने दिल्ली की मुख्यमंत्री गुप्ता को जान से मारने की धमकी दी।
इसके बाद उत्तर पश्चिम दिल्ली जिला पुलिस को इसी सूचना दे दी गई। दिल्ली पुलिस ने आरोपी को दोबारा फोन करने की कोशिश की, लेकिन जिस नंबर से कॉल किया गया, वह फिलहाल बंद है।
गाजियाबाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दिल्ली पुलिस की मदद से आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
दिल्ली पुलिस ने इस धमकी के बाद मुख्यमंत्री गुप्ता की सुरक्षा बढ़ा दी है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री के आवागमन को लेकर भी सावधानियां बरती जा रही है।
इस बीच, मुख्यमंत्री गुप्ता के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने दिल्ली में 100 दिन पूरे कर लिए हैं।
मुख्यमंत्री गुप्ता ने कार्यभार संभालने के बाद से विकास को प्राथमिकता दी है। शुरुआत 100 दिनों में उन्होंने आधारभूत ढांचा और ट्रैफिक व्यवस्था से जुड़ी कई अहम परियोजनाएं शुरू की है।