गुमशुदगी दर्ज, खोजबीन में जुटी पुलिस

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : थाना देवप्रयाग क्षेत्र से एक युवक गत 17 मई से लापता है। पुलिस ने युवक के भाई की लिखित सूचना के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। युवक झारखंड का निवासी है और जीएलएनटी में कार्य करता है तथा थाना देवप्रयाग क्षेत्र के सौड़ गांव में किराये के मकान में रहता था।
थानाध्यक्ष देवप्रयाग ने बताया कि गत 19 मई को मुकेश कुमार रवि निवासी महुडंड जिला पलामू झारखंड ने लिखित सूचना दी कि मेरा भाई राकेश कुमार रोशन जो जीएलएनटी में कार्य करता है तथा सौड़ गांव देवप्रयाग, जनपद पौड़ी गढ़वाल में किराये के मकान पर निवास कर रहा था, जोकि 17 मई की सुबह 5 बजे बिना बताये घर से कहीं चला गया है। वह अभी तक लौट के नहीं आया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि राकेश कुमार की गुमशुदगी दर्ज कर की गयी है। यदि कोई भी व्यक्ति को इस संबंध में कोई जानकारी हो तो थाना देवप्रयाग 9411112489, 8077446004, नंबर पर सूचना उपलब्ध करा सकतें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *